
लॉरा और उनकी पार्टनर का कहना है कि उनके बेटे जेम्स को पैदा करने में ग़लत डोनर का स्पर्म इस्तेमाल किया गया….में
- Author,एना कॉलिन्सन,
- पदनाम,फ़ाइल ऑन इन्वेस्टिगेट्स
- Author,जो एडनिट,
- पदनाम,बीबीसी न्यूज़ इन्वेस्टिगेशंस
- 1 अप्रैल 2026
- पढ़ने का समय: 12 मिनट
लॉरा कहती हैं, “जेम्स के जन्म के थोड़ी ही देर बाद मुझे लगने लगा था कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है.”
लॉरा और उनकी पार्टनर बेथ के दो बच्चे हैं, जेम्स और उनकी बड़ी बेटी केट. दोनों का जन्म उत्तरी साइप्रस की एक क्लिनिक में आईवीएफ़ इलाज के ज़रिए हुआ था.
दोनों महिलाओं ने अपने-अपने अंडाणुओं का इस्तेमाल किया और एक ही अनजान, स्वस्थ स्पर्म डोनर को बहुत सोच समझकर चुना. उन्होंने उस क्लिनिक को, जिसने उनके लिए स्पर्म मंगवाया था, साफ़ तौर पर बताया था कि दोनों बच्चों के लिए एक ही डोनर इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि उनके बच्चे जैविक रूप से आपस में जुड़े हों.
लेकिन जब जेम्स का जन्म हुआ, तो दोनों ने देखा कि उसकी ‘ख़ूबसूरत’ भूरी आंखें उसकी जैविक मां बेथ और उस स्पर्म डोनर से बिल्कुल अलग थीं, जिसे उन्होंने चुना था.
Share this content: