Gold price today 5 April 2026: ग्लोबल हालात के बीच सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। सोने और चांदी के दाम में हलचल देखी जा रही है। ऐसे में निवेश से पहले ताजा रेट और बाजार की स्थिति समझना जरूरी हो जाता है।

Gold price today 5 April 2026: दुनिया भर में चल रहे युद्ध के हालातों और आर्थिक अनिश्चितता के बीच, आज 5 अप्रैल को सोने की कीमतों में एक बार फिर हल्का उछाल देखा गया है। वीकेंड की वजह से MCX पर ट्रेडिंग बंद है, लेकिन बाजार के मौजूदा मिजाज को देखते हुए उतार-चढ़ाव का डर बना हुआ है। ऐसे में खरीदारी से पहले आज सोने के ताजा भाव जान लें।
